अगले वर्ष 150 वीं जयंती होगी और भव्य
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अगले वर्ष संत गाडगे महाराज की 150 वीं जयंती को और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के कल्याण के लिए सदैव तत्पर है और स्वच्छता के इस संदेश को और अधिक विस्तार देने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी की इस बात के लिए विशेष सराहना की कि उन्होंने संत गाडगे जी की 149वीं जयंती के अवसर पर इतना विशाल आयोजन आयोजित कराया।
समारोह में इनकी रही विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर जगद्गुरु सतुआ बाबा आश्रम के संत संतोषाचार्य महाराज, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी, ज्वाला माता मंदिर के संत अशोक महाराज, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, गुरु प्रसाद मौर्य, पीयूष रंजन निषाद, विधान परिषद सदस्य सुरेन्द्र चौधरी, पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, भाजपा के कई पदाधिकारी और संत गाडगे महाराज के अनुयायी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।