फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 को प्रयागराज आएंगे पीएम मोदीः अब 787 को दी जाएगी मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल 

Fri, 14 Feb 2020 09:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री के हाथों मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल पाने वाले दिव्यांग लाभार्थियों की संख्या 787 हो गई है। मेरी लूकस इंटर कालेज में आयोजित विशेष कैंप के बाद 107 लाभार्थी और बढ़ गए हैं। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल के लाभार्थियों की संख्या बढ़ने के बाद बजट के इंतजाम की चुनौती भी बढ़ गई है। ऐसे में सांसदों से मदद मांगी गई है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 फरवरी को परेड में 26 हजार से अधिक वृद्धजनों और दिव्यांगों को उपकरण वितरित करेंगे। पूर्व में 9671 पात्र दिव्यांगों को उपकरण देने का निर्णय लिया गया था।

उसमें 680 दिव्यांगों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी जानी थी, लेकिन डीएम के निर्देश पर लाभार्थियों की संख्या 10 हजार से अधिक करने का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए पिछले शुक्रवार को मेरी लूकस में विशेष कैंप का आयोजन किया गया था। इसमें 398 लोग पात्र पाए गए। इनका सत्यापन भी हो चुका है। इस तरह से कुल पात्राें की संख्या 10069 हो गई है।
विज्ञापन


नए लाभार्थियों में 107 को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल दी जाएगी। इस तरह से अब कुल 787 दिव्यांगों में मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरित होगी। लेकिन, प्रशासन के सामने बजट की समस्या खड़ी हो गई है।

एक ट्राईसाइकिल की कीमत 37 हजार रुपये है। योजना के तहत इसमें हर मोटराइज्द ट्राईसाइकिल नर 25 हजार रुपये एल्मिको की ओर से दिया जाएगा, वहीं 12 हजार रुपये सांसद-विधायक निधि से जुटाए जाएंगे। लेकिन, कुल मदद के बाद भी 20 लाख रुपये से अधिक राशि कम पड़ गई है। ऐसे में अब भदोही के सांसद तथा अन्य नेताओं से मदद मांगी गई है।

उधर, समारोह की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वृद्धजनों तथा दिव्यांगों को आयोजन स्थल तक ले आने और घर तक पहुंचाने पर अफसरों का विशेष जोर है। इसके लिए ब्लाकवार लाभार्थियों की सूची तैयार कर बस तथा अन्य वाहनों की लिस्ट मांगी गई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें