फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पीएम मोदी कर सकते हैं गंगा पर बने रेल पुल का लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
13 दिसंबर को प्रयागराज आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा पर बने नए रेल पुल का भी लोकार्पण कर सकते हैं। रेलवे प्रशासन ने पुल पर रेल लाइन बिछाने का कार्य तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस दोहरीकरण वाले पुल पर रेल संचालन शुरू होने के साथ संगमनगरी से वाराणसी की रेल यात्रा और आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

1937 मीटर लंबा दारागंज-झूंसी गंगा पुल का निर्माण जम्मू-श्रीनगर रेलमार्ग स्थित चिनाब रेल पुल की तरह ही स्फेरिकल बेयरिंग पर आधारित है। इसका पिलर का फाउंडेशन 50 मीटर नीचे है। बताया जा रहा है कि यह रेल पुल अगले कई वर्षों तक बिना बदलाव के दोगुनी से अधिक ट्रेनों का आवागमन करा पाने में सक्षम होगा। पुल का निर्माण कार्य रेल विकास निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
महाप्रबंधक विनय कुमार अग्रवाल का कहना है कि वाराणसी-प्रयागराज रेलमार्ग पर दारागंज से झूंसी को जोड़ने के लिए बना यह पुल काफी अहम है। बताया कि पुल निर्माण की गुणवत्ता को देखते हुए ही इसे अति उत्तम श्रेणी का प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। इसके चालू हो जाने के बाद प्रयागराज-वाराणसी रेलमार्ग पर ट्रेनों की स्पीड में जहां इजाफा होगा तो वहीं इस रूट पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ाई जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें