राष्ट्र को समर्पित होगी डीएफसी की न्यू भाऊपुर-न्यू डीडीयू लाइन
दूसरी ओर कहा जा रहा है कि इस दौरान पीएम द्वारा ईस्टर्न डेडीक्रेटेड फ्रेट कॉरिडोर (ईडीएफसी) के तहत न्यू भाऊपुर से न्यू पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेलमार्ग भी राष्ट्र को समर्पित किया जा सकता है। बता दें कि अभी हाल ही में इस रूट पर मालगाड़ियों की आवाजाही शुरू हुई है। वर्तमान समय इस रूट पर तकरीबन 150 मालगाड़ियों की आवाजाही हो रही है। इसके अलावा अमृत विकास योजना के तहत उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के जिन स्टेशनों का शिलान्यास होना है उसमें विंध्याचल, फतेहपुर, पनकीधाम, इटावा एवं टूंडला के नाम शामिल है। इन सभी स्टेशनों की सूची भी रेलवे बोर्ड को भेजी जा चुकी है।
आगरा के चार और झांसी मंडल के तीन स्टेशनों का होगा शिलान्यास
पीएम मोदी द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के तीन एवं आगरा मंडल के चार स्टेशनों का शिलान्यास किया जाएगा। झांसी मंडल में डबरा, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी एवं खजुराहो एवं आगरा मंडल के गोवर्धन, कोसीकला, अछनेरा आदि स्टेशन शामिल हैं।