फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने केशरीनाथ को किया फोन, पूछा कैसा है प्रयागराज 

Thu, 23 Apr 2020 07:14 PM IST
विनोद सिंह न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से फोन पर वार्ता की। पीएम ने इस दौरान पूर्व राज्यपाल के स्वास्थ्य का हालचाल जानने के साथ ही पूछा कि प्रयागराज के लोग कैसे हैं। तकरीबन पांच मिनट तक हुई इस वार्ता के दौरान पूर्व राज्यपाल ने पीएम को बताया कि ईश्वर की कृपा से प्रयागराज अब कोरोना मुक्त हो गया है। 

विज्ञापन


पूर्व राज्यपाल से हुई बातचीत के दौरान पीएम ने कोरोना को लेकर स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई तैयारी एवं व्यवस्थाओं के बारे में भी फीडबैक लिया। सुबह 8.40 बजे आए फोन पर पूर्व राज्यपाल ने पीएम को बताया कि स्थानीय प्रशासन द्वारा अब तक की गई व्यवस्था से वह संतुष्ट हैं। यह भी कहा कि अगर व्यवस्था में गड़बड़ी होती तो यहां भी कोरोना के मरीजों की संख्या में इजाफा हो जाता।

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी - फोटो : ट्विटर
पीएम ने राज्यपाल से वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर भाजपा एवं अन्य संगठनों द्वारा जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है या नहीं के बारे में भी जानकारी ली। इस पर पूर्व राज्यपाल ने पीएम को बताया कि प्रयागराज में भाजपा एवं अन्य समाज सेवी संगठन एवं व्यापारिक संगठनों द्वारा लगातार जरूरतमंद लोगों को राशन, भोजन एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं मुहैया करवाई जा रही हैं। केशरी नाथ ने पीएम को बताया कि इस कार्य में उनके पुत्र नीरज त्रिपाठी एवं बहु कविता भी अपना पूरा सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन

PM Modi - फोटो : file photo
नियमित रूप से तकरीबन 200 लोगों के भोजन का प्रबंध उनके पुत्र एवं बहु की ओर से किया जा रहा है। इस पर पीएम ने इस कार्य की सराहना की। कहा कि आगे भी वह फोन कर प्रयागराज के लोगों का हाल चाल लेते रहेंगे। भाजपा नेता शिवेंद्र मिश्र की मौज्ूदगी में आए फोन में पीएम ने यह भी कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करें और अपने घरों में ही रहें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें