फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव की बैठक में तय होगा पीएम-सीएम का कार्यक्रम, आज प्रयागराज में होगी बैठक

Tue, 27 Nov 2018 01:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
सीएम योगी, पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय की मंगलवार को होने वाली बैठक में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय होगा। बैठक प्रयागराज में ही होगी, जिसमें कुंभ से संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव कुंभ की तैयारियों की समीक्षा के साथ निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सात दिसंबर को प्रयागराज में कार्यक्रम संभावित है। हालांकि, कुंभ से जुड़े कई बड़े काम अभी अधूरे हैं। ऐसे में उनका कार्यक्रम टल भी सकता है। इसी क्रम में उनसे पहले दो दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आना है। अभी प्रोटोकॉल तो नहीं आया है लेकिन, मुख्यमंत्री का कार्यक्रम तय माना जा रहा है। वह कुंभ की तैयारियों की समीक्षा के साथ प्रमुख कार्यों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। जिला तथा प्रयागराज मेला प्राधिकरण प्रशासन प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए तैयारियों में भी जुटा है। 

मुख्य सचिव की मंगलवार को होने वाली बैठक को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। पहले यह बैठक लखनऊ में होनी थी लेकिन सोमवार को देर शाम इसमें परिवर्तन कर दिया गया। अब यह बैठक प्रयागराज में ही होगी। मुख्य सचिव सभी कार्यों की प्रगति को खुद देखेंगे। ताकि, प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री के सामने किसी तरह की खामी न आने पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें