फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी दुर्रानी का आलीशान मकान जमींदोज

Sun, 24 Jan 2021 01:01 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी आसिफ दुर्रानी के मकान को धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में अतीक अहमद गैंग के एक और सदस्य के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई हुई। अतीक के करीबी आसिर्फ दुर्रानी के धूमनगंज में कसारी मसारी स्थित आलीशान मकान को बुलडोजर चलवाकर जमींदोज करा दिया गया। विकास प्राधिकरण अफसरों का कहना है कि नियम विरुद्ध तरीके से निर्माण किया गया था और इसीलिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। 

विज्ञापन

prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी आसिफ दुर्रानी के मकान को धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj
पीडीए की टीम सुबह 11.30 बजे के करीब कसारी मसारी स्थित दुर्रानी के मकान पर पहुंची। करीब आधे घंटे बाद टीम ने चार बुलडोजरों से दो मंजिला मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की। सबसे पहले बाहरी और ऊपरी मंजिल पर हुए निर्माण को ढहाया गया। इसके बाद भूतल पर हुए निर्माण को जमींदोज कर मकान को मलबे में तब्दील कर दिया गया। करीब पांच घंटे तक चली कार्रवाई शाम पांच के करीब संपन्न हुई। पीडीए की ओर से माफिया के अवैध निर्माण पर की गई यह 48वीं कार्रवाई थी। 

prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी आसिफ दुर्रानी के मकान को धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

400 वर्ग गज में निर्माण, कीमत पांच करोड़ 

कार्रवाई में शामिल पीडीए अफसरों ने बताया कि मकान का निर्माण 400 वर्ग गज भूमि में किया गया था। जिसकी कीमत चार करोड़ के आसपास है। लागत जोड़ लें तो अनुमानित कीमत पांच करोड़ के आसपास ठहरती है। अफसरों का कहना है कि भूमि के स्वामित्व की भी जांच कराई जाएगी। मामला जबरन कब्जे का हुआ तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी आसिफ दुर्रानी के मकान को धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

अतीक का बेहद करीबी, दर्जनों मुकदमे

प्रयागराज। कसारी मसारी निवासी आसिफ उर्फ दुर्रानी अतीक अहमद का बेहद करीबी है। उस पर सिर्फ धूमनगंज थाने में ही 16 मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल मई में रवि पासी हत्याकांड के गवाह नबी अहमद ने धमकाने के आरोप में उस पर अतीक अहमद व तोता समेत मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप लगाया था कि दोनों के कहने पर ही उसे घर में घुसकर धमकाया गया। उसके खिलाफ तीन बार गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। 
विज्ञापन

prayagraj news : पूर्व सांसद अतीक अहमद के करीबी आसिफ दुर्रानी के मकान को धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj

डेरी की आड़ में चलाता था अवैध स्लाटर हाउस

दुर्रानी का नाम पिछले साल करेली के गौसनगर में अवैध स्लाटर हाउस चलाने में भी आया था। जून में करेली जेके महल के पास स्थित डेरी में छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया था जबकि संचालक दुर्रानी व उसका भाई राशिद तीन अन्य लोगों संग फरार हो गया था। हालांकि इसे काफी दिनों बाद भी पकड़ा  नहीं जा सका था। जिसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें