करनाईपुर क्षेत्र के कहली गांव में बरगद का पौधा भेट करते।
- फोटो : अमित कुमार कुलश्रेष्ठ
कहली गांव में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पेड़ वाले चाचा के नाम से मशहूर राम मूरत यादव ने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मिथिलेश कुमार को बरगद का पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान क्षेत्र को हरा भरा बनाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया गया। मौके पर ग्राम विकास अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता, रोजगार सेवक विकास कुमार मौर्या तथा धर्मराज सिंह मौजूद रहे।