फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौज खत्मः सीएमओ, एसीएमओ हफ्ते में तीन दिन देखेंगे मरीज

विज्ञापन
Pleasure over: CMO, ACMO will see patients three days a week
विज्ञापन
प्रयागराज। डॉक्टरों की कमी से परेशान स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासनिक पदों पर तैनात चिकित्साधिकारियों से मरीजों का परीक्षण कराने का निर्णय लिया है। व्यवस्था, निरीक्षण और बैठकों के बहाने मौज काट रहे सीएमओ, एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ स्तर के अफसरों को हफ्ते में तीन दिन मरीज देखने होंगे। यह व्यवस्था अस्पतालों के चिकित्साधिकारियों पर लागू होगी। सभी को ओपीडी में कम से कम दो घंटे का समय देना होगा।
विज्ञापन

महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य की ओर से जारी आदेश में उक्त स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय अस्पतालों में तैनात सभी अधीक्षकों को भी मरीज देखने की बाध्यता होगी। इसमें प्रमुख अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और सीएमओ या उनके अधीनस्थ सभी अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों को ओपीडी में मरीज देखने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक महानिदेशक के आदेश का अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्साधिकारियों को चिकित्सालय आवंटित कर हफ्ते में तीन दिन या आवंटित दिवस पर ओपीडी में दो घंटे मरीज देखने होंगे। उन्होंने बताया कि इस निर्देश से ग्रामीण अंचलों में चिकित्सालयों की व्यवस्था में सुधार होगा और दूरस्थ इलाकों में विशेषज्ञों की चिकित्सकीय सुविधा का लाभ आम लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें