फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: खिलाड़ियों हासिल किए नौ स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक

विज्ञापन
करने की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रयागराज के खिलाड़ियों ने हासिल किया 31 पदक
विज्ञापन
उत्तराखंड के मसूरी स्थित टाउन हॉल में 26 से 28 मई तक हुई 41वें अखिल भारतीय कराटे चैंपियनशिप में प्रयागराज से चयनित खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश टीम की ओर से हिस्सा लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने नौ स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक जीतकर उत्तर प्रदेश टीम को ओवर ऑल चैंपियन का खिताब दिलाया।
विज्ञापन


बालक वर्ग में प्रशस्त वीर ने एक रजत और एक कांस्य, अंश कुशवाहा ने एक स्वर्ण और एक रजत, तत्सत पांडे ने एक रजत और एक कांस्य, अदितेय सिंह ने एक रजत और एक कांस्य, पार्थ सिंह ने दो स्वर्ण, अभिनव श्रीवास्तव ने एक स्वर्ण और एक रजत, संतृप्त अरुण ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक हासिल किया।

बालिका वर्ग में प्रतिष्ठा श्रीवास्तव ने एक रजत और एक कांस्य, वर्णिका चौधरी ने एक स्वर्ण और एक कांस्य, आद्रिका श्रीवास्तव ने एक रजत, सौम्या दिव्यकृति ने एक रजत और एक कांस्य, दिव्यांशी द्विवेदी ने एक स्वर्ण और एक कांस्य, अनिका रंजन ने एक रजत और एक कांस्य, नित्याशा सिंह ने एक स्वर्ण और एक कांस्य, वेदिका चटर्जी ने एक रजत और एक कांस्य, श्रेयांशी गुप्ता ने एक स्वर्ण और एक कांस्य, आयुषी केशरवानी ने एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। यह जानकारी संघ के अध्यक्ष सेंसेई डॉक्टर शरद नाथ ने दिया। सभी पदक विजेता खिलाड़ी वीर-वेदा मार्शल आर्ट्स स्कूल की मम्फोर्डगंज और नैनी शाखा से प्रशिक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें