फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Mon, 27 Apr 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक डॉ. वाचस्पति। स्रोत : अकादमी - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
टेनिस डेवलपमेंट वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आजाद पार्क स्थित इलाहाबाद जिमखाना टेनिस अकादमी में रविवार को दो दिवसीय इंटर क्लब रैंकिंग टेनिस शुरू हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विधायक डॉ. वाचस्पति ने खेलों में अनुशासन और समर्पण के महत्व पर जोर दिया। रविवार को विभिन्न स्कूलों और क्लबों के 60 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न आयु वर्गों के फाइनल में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों में हिरल सिंह, अवीका सचदेवा, प्रजीत सिंह, अथर्व सिंह, श्रेयश श्रीवास्तव, हमदान हबीब, प्रकृति सिंह, गर्वी सिंह, कियान महेश्वरी, शाश्वत, नीलोत्पाल सिंह, रोनिन चौधरी, सैयद इब्राहिम, मोहम्मद इब्राहिम, वर्णिका मिश्रा और अद्वैता सिन्हा शामिल रहे। आयोजन सचिव सैफ इकबाल ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य उभरते खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और टेनिस के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें