फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : वाराणसी, सहारनपुर व मेरठ मंडल के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, एथलीटों ने किया शानदार प्रदर्शन

Sun, 02 Nov 2025 01:13 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शनिवार को 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन वाराणसी, सहारनपुर और मेरठ मंडल के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊंची कूद में हिस्सा लेती प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में शनिवार को 69वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन वाराणसी, सहारनपुर और मेरठ मंडल के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया। एथलीटों ने दौड़ और थ्रो में स्वर्ण जीतकर कोच और अभिभावकों के चेहरों पर चमक ला दी। बालक वर्ग अंडर-19 के लंबी कूद में वाराणसी के राम अनुज प्रथम, वाराणसी के रजत कुमार के द्वितीय और लखनऊ के अनीश कुमार तृतीय रहे। 110 मीटर बाधा दौड़ में वाराणसी के रिशु पाठक पहले, बरेली के मोहित शर्मा दूसरे और मेरठ के कपिल सिंह तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन


बालक वर्ग अंडर-17 के 110 मीटर बाधा दौड़ में लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज अतुल यादव प्रथम, आगरा के प्रियांशु द्वितीय और मेरठ के मीत भाटी तृतीय रहे। लंबी कूद में आगरा के शिवम यादव को पहला, सहारनपुर के सागर प्रजापति को दूसरा और आगरा के ध्रुव गुर्जर तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग अंडर-14 के 80 मीटर दौड़ में सैफई स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के आर्यन सिंह प्रथम, सत्यम पांडे द्वितीय और बरेली के विभु पाल तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो में मेरठ के लकी को पहला, प्रयागराज अवनीश यादव को दूसरा और वाराणसी के विवेक यादव को तीसरा स्थान मिला।

Trending Videos
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में लखनऊ स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के अरशद खान प्रथम, वाराणसी के मोहम्मद अफरान द्वितीय और अलीगढ़ के प्रिंस चौधरी तृतीय रहे।बालिका वर्ग अंडर-19 के 100 मीटर बाधा दौड़ में मेरठ की मुस्कान प्रथम, बरेली की वंदना द्वितीय और वाराणसी की आर्या सिंह तृतीय रहीं। भाला फेंक में सहारनपुर की कनक देवी ने प्रथम, कानपुर की रागनी ने द्वितीय और सहारनपुर की निधि तंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में लखनऊ की सोनी प्रथम, अयोध्या की खुशी कुमारी द्वितीय और आजमगढ़ की रानी यादव तृतीय रहीं।

पोल वाॅल्ट में मुरादाबाद की ज्योति प्रथम और वाराणसी की रिकी गौतम द्वितीय रही। बालिका वर्ग अंडर-17 के 100 मीटर बाधा दौड़ में वाराणसी की खुशी पटेल प्रथम, विंध्याचल की आरती यादव द्वितीय और अयोध्या की अंशिका तृतीय रहीं। भाला फेंक में सहारनपुर की खुशी प्रथम मेरठ की अवनी भाटी द्वितीय और मुरादाबाद की पलक तृतीय रहीं। लंबी कूद में वाराणसी की काजल कुमारी प्रथम, वाराणसी की पलक द्वितीय, अयोध्या की अंशिका तृतीय रहीं।

हैमर थ्रो में मेरठ की आकांक्षा सिंह प्रथम, मेरठ की आस्था द्वितीय और चित्रकूट की साक्षी तृतीय रहीं। 100 मीटर में वाराणसी की काजल प्रथम, अयोध्या की कोमल यादव द्वितीय और मुरादाबाद की गुनगुन तृतीय रहीं। अंडर-14 के बालिका वर्ग के चक्का फेंक में अयोध्या के शुभ सिंह प्रथम, बरेली की गुंजा द्वितीय और गोरखपुर की जय यादव तृतीय रहीं। तीसरे दिन माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने मंच से खिलाड़ियों की सराहा। इस दौरान सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार गिरी और विजय सिंह यादव भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें