इलाहाबाद (ब्यूरो)। टेनिस डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर से विभिन्न वर्गों में शुरू हुई टेनिस प्रतियोगिता में अंडर-18 वर्ग में अमन कुमार, वरुण द्विवेदी, प्रांजल श्रीवास्तव, हमदून अंसारी, रोहित गोस्वामी, अंडर-12 में उज्वल केसरवानी, शुभेंद्र भदोरिया, रक्षित शर्मा, अतुल अजय, सजल केशरवानी, विशाल गुप्ता, देवांश त्रिपाठी, शुभ भार्गव, विशाल गुप्ता, अंडर-14 में विवेक कुमार, विजय यादव, मान केशरवानी, अमित कुमार, अमन कुमार, मोहित मिश्र, दिवेंद्र जायसवाल ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर दूसरे राउंड में प्रवेश कर लिया। इसके पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. एके बजाज ने किया। इस मौके पर कोच सैफ इकबाल सहित कई मौजूद रहे।