फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलोपीबाग में पाइप लाइन फटी, 150 घरों के नल सूखे

विज्ञापन
pipeline burst in alopibagh, water supply barred in 150 houses
विज्ञापन
प्रयागराज। अलोपीबाग में पेयजल लाइन में जगह-जगह लीकेज से परेशान करीब 150 घरों के सैकड़ो लोगों की दिक्कत एक जगह पाइप लाइन फटने से बढ़ गई है। नल सूखे हैं और जलकल विभाग ने प्रभावित इलाके में पानी के टैंकर भी नहीं भेजे। कई बार शिकायत के बाद भी मरम्मत का काम शुरू न होने से जलजमाव हो गया है। इससे एक स्थान पर बड़ा गड्ढा खतरा बना है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद कमलेश सिंह के मुताबिक उपाध्याय डेयरी के पास लीकेज की मरम्मत न होने से पाइप लाइन फट गई। आसपास जलजमाव हो गया। 24 घंटे बीत गए लेकिन जलकल विभाग ने खराब पाइप बदलने का काम शुरू नहीं किया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोग पानी के लिए बाल्टी डिब्बा लेकर भटकने को मजबूर हैं। अधिशासी अभियंता पुरुषोत्तम के मुताबिक बुधवार को लीकेज दुरुस्त कर खराब पाइप बदलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें