फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जैक लगाकर शास्त्री पुल के पिलर को किया गया बराबर, कानपुर से मंगाई गई दूसरी बेयरिंग

Fri, 15 Mar 2024 04:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वनवे ट्रैफिक के कारण बृहस्पतिवार को भी लोगों को दिनभर जाम से जूझना पड़ा। जाम में स्कूली बच्चों के साथ ही बिहार परीक्षा देने जा रहे कई प्रतियोगी छात्र-छात्राएं भी फंसे रहे। पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस को भी जाम हटाने में पसीने छूट गए थे।
विज्ञापन
शास्त्री पुल की एक लेन बंद होने के कारण लग रहा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शास्त्री पुल के 28वें नंबर के पिलर में आए गैप को बृहस्पतिवार को जैक लगाकर बराबर कर दिया गया। तीन दिन पहले टूटकर गिरी बेयरिंग नहीं मिल पाई। दूसरी बेयरिंग कानपुर से मंगाई गई है। तब तक पिलर के बीच में अन्य क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत की जाएगी। इसमें पांच से छह दिन का वक्त लगेगा। तब तक पुल पर वन वे ट्रैफिक रहेगा। शुक्रवार को भी लोग जाम से जूझते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत हाईकोर्ट आने वाले वकीलों और वादकारियों के साथ सरकारी कर्मचारी और स्कूली बच्चों को हुई। 

विज्ञापन


वनवे ट्रैफिक के कारण बृहस्पतिवार को भी लोगों को दिनभर जाम से जूझना पड़ा। जाम में स्कूली बच्चों के साथ ही बिहार परीक्षा देने जा रहे कई प्रतियोगी छात्र-छात्राएं भी फंसे रहे। पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस को भी जाम हटाने में पसीने छूट गए थे।

मंगलवार शाम उत्तरी लेन के 28 नंबर पिलर में पांच इंच का गैप आ गया था। वाहनों की आवाजाही नहीं रोकने के कारण यह गैप रातभर में बढ़कर आठ इंच हो गया। इसके बाद अगले दिन भारी व चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई। इस दौरान लोहे की बेयरिंग भी टूटकर गंगा नदी में गिर गई। बेयरिंग का पता दूसरे दिन भी नहीं चल सका। इसके बाद इसको कानपुर से मंगाने का फैसला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री पुल का एक लेन बंद होने के कारण लग रहा भीषण जाम। - फोटो : अमर उजाला
सुबह 10 बजे से लगा रहा भीषण जाम

सुबह 10 से दो बजे तक झूंसी पुलिस बूथ से लेकर अलाेपीबाग तक तकरीबन पांच किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। यातायात सुचारु करने में पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के पसीने छूट गए। जाम में कई स्कूली वाहन घंटों फंसे रहे। लोक निर्माण खंड तीन के अधिशासी अभियंता नवीन शर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है।

40 टन की क्षमता वाला पुल झेल रहा 100 टन का भार

पांच दशक पहले शास्त्री पुल का निर्माण किया गया था। इसकी क्षमता 40 टन तक निर्धारित की गई थी। उस समय मालवाहक वाहनों की संख्या काफी कम थी। अब 12 से 18 टायर के ट्रक दौड़ रहे हैं। 40 टन की क्षमता वाला पुल अब 100 से 125 टन का भार झेल रहा है। ऐसे में पुल के विभिन्न पिलरों का क्षतिग्रस्त होना लाजिमी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें