फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली-अक्षयवट मार्ग पर तीर्थपुरोहितों को मिली जमीन

विज्ञापन
Pilgrims got land on Kali-Akshaywat road - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
काली-अक्षयवट मार्ग पर पुरोहितों को मिली जमीन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम के हस्तक्षेप पर प्रभारी मेलाधिकारी ने खुद कराया भूमि वितरण
सौ से अधिक तीर्थ पुरोहितों को अभी बसने के लिए भूमि सुविधा की दरकार
प्रयागराज। डिप्टी सीएम केशव मौर्य के हस्तक्षेप के बाद माघ मेला प्रशासन ने रविवार को संगम क्षेत्र में तीर्थपुरोहितों के भूमि आवंटन विवाद को सुलझाने की कोशिश की। संगम के निकट इन मार्गों पर दलदल केचलते भूमि का रकबा कम होने से तीर्थपुरोहितों में मारामारी मची थी। इस दिन 40 बीघे भूमि का आवंटन किया गया। अभी सौ से अधिक तीर्थपुरोहितों को भूमि नहीं मिल सकी है। अखिल भारतीय तीर्थपुरोहित महासभा ने ऐसे तीर्थपुरोहितों की समस्याओं का भी जल्द समाधान करने की आवाज उठाई है।
लेखपाल, कानून गो केसाथ प्रभारी मेलाधिकारी रजनीश कुमार मिश्र दोपहर 12 बजे काली सड़क पहुंचे। वहां उन्होंने तीन बजे तक तीर्थपुरोहितों की भूमि की नापी कराकर विवाद निस्तारित कराया। इसके बाद अक्षयवट मार्ग पर भी उन्होंने देर शाम तक खुद खड़े होकर भूमि वितरण कराया। इस दौरान सौ से अधिक तीर्थपुरोहित वहां मौजूद थे। भूमि वितरण के बाद भी सौ अधिक तीर्थपुरोहित अभी बसने के लिए रह गए हैं। 80 तीर्थपुरोहितों ने प्रभारी मेलाधिकारी को पत्र सौंप कर भूमि सुविधा आवंटित करने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

उनका कहना था कि मेला आरंभ होने में अब सिर्फ चार दिन शेष रह गए हैं, जिनको अभी तक भूमि नहीं मिली है, वह आने वाले तीर्थ यात्रियों के कल्पवास व ठहरने की व्यवस्था कैसे कर सकेंगे? इस पर विचार किया जाना चाहिए। इसके अलावा त्रिवेणी मार्ग, महावीर मार्ग, अक्षयवट मार्ग पर पूर्व में आवंटित भूमि अब तक समतल न हो पाने पर भी चिंता जताई गई। इस मौके पर तीर्थपुरोहित सुभाष पांडेय, राजेश तिवारी, गोपाल मिश्र, संतोष भारद्वाज, दिनकर पांडेय, कृष्ण कुमार शर्मा, दिलीप मिश्र, अनुज तिवारी, वीरेंद्र तिवारी, आशुतोष पालीवाल, स्वामी माधवानंद, उदय नारायण पांडेय, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र,, निर्मल शर्मा रसिक, कृष्ण तिवारी, लवनीश तिवारी, नरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र पांडेय, आद्या पांडेय, चंद्र नारायण पांडेय, अभिषेक पांडेय उपस्थित थे।
विज्ञापन

मेले में अलाव जलाने को उठी आवाज
प्रयागराज। तीर्थ पुरोहितों ने रविवार को ठंड को देखते हुए मेला प्रशासन से अलाव जलवाने की मांग की। कहा कि कि मेले के प्रमुख मार्गों, चौराहों व पांटून पुलों के दोनों ओर अलाव जलाए जाएं। ताकि मेले में आने वाले संतों, भक्तों और कल्पवासियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें