फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि का लगान चार गुना बढ़ाए जाने से तीर्थपुरोहित खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। माघ मेला क्षेत्र में भूमि का लगान तीन गुना बढ़ाए जाने से नाराज तीर्थपुरोहितों ने बृहस्पतिवार को सहायक मेलाधिकारी दफ्तर पर शोर शराबा किया। इस दौरान ज्ञापन सौंपकर लगान वापस लेने की गुहार लगाई। ज्ञापन में दलदली और गड्डायुक्त भूमि केचलते सैकड़ों कल्पवासियों के इस बार मेला से वापस जाने की बात प्रमुखता से उठाई गई है।
विज्ञापन

प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष हरिशंकर पांडेय के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों ने सहायक मेलाधिकारी जितेंद्र पाल के सेक्टर नंबर -दो स्थित कार्यालय में सामूहिक रूप से पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्हें अवगत कराया गया कि इस वर्ष माघ मेले में एक तो समय से तीर्थ पुरोहितों को भूमि नहीं दी गई, जो भूमि दी गई वह आधी -अधूरी, दलदली और गड्ढायुक्त थी। इस कारण सैकड़ों कल्पवासी वापस चले गए। इससे कई तीर्थ पुरोहितों को नुकसान का सामना करना पड़ा है। तीर्थपुरोहितों ने आरोप लगाया कि बिना सलाहकार समिति में प्रस्ताव पास किए मनमाने ढंग से मेला अधिकारी की ओर से तीर्थ पुरोहितों की भूमि का लगान तीन से चार गुना तक बढ़ा दिया जाना अप्रत्याशित है। इस पर तत्काल रोक लगाई जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में दिलीप कुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार तिवारी, विक्रम तिवारी, शैलेंद्र पांडेय, नरेंद्र पांडेय, अमित, आलोक पांडेय, बच्चा पाठक, रवि दुबे, दिलीप कुमार दुबे, आदित्य पुरोहित तमाम लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें