फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मासूम को रौंदने के बाद सड़क पर पलटा पिकअप

Fri, 02 Jan 2026 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र अंतर्गत चिल्ला गौहानी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर सड़क किनारे खेल रहे सात साल के मासूम को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। मासूम को रौंदने के बाद पिकअप सड़क किनारे पलट गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर एसीपी बारा और थाना प्रभारी लालापुर मौके पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मासूम के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा। वहीं चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन

नत्थे रजक की सात वर्षीय बेटा डिंपल रजक घूरपुर-प्रतापपुर मार्ग पर चिल्ला गांव के पास सड़क किनारे बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी बीच घूरपुर की ओर से लालापुर जा रहे पिकअप ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन इकट्ठा हो गए। सूचना पर एसीपी बारा निकिता श्रीवास्तव व थानाध्यक्ष लालापुर अनुभव सिंह मौके पर पहुंचे।
एसीपी बारा ने परिजनों को समझा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। डिंपल रजक पांच भाई-बहन में सबसे छोटा था। पिता नत्थेलाल बाहर रहकर नौकरी करते हैं। मां गुड़िया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दादा जंगी लाल की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष लालापुर अनुभव सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें