फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग मासूम के साथ अश्लीलता करते पकड़ा गया फिजियोथेरेपिस्ट

Thu, 01 Apr 2021 10:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
बच्ची से छेड़छाड़ - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
नैनी बाजार के एक व्यवसायी के नौ वर्षीय दिव्यांग मासूम बेटे के साथ उसका फिजियोथेरेपस्टि अश्लील हरकत करते रंगेहाथ पकड़ा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


 पिता ने बताया कि फिजियो थेरेपिस्ट भरत प्रकाश पाल बीते 14 महीने से उनके दिव्यांग बेटे का इलाज कर रहा है। बृहस्पतिवार दोपहर में आरोपी घर पर बेटे को अकेले कमरे में एक्सरसाइज करा रहा था। इस दौरान पिता भोजन करने दुकान से घर आए थे। बाथरूम में फिजियोथेरेपिस्ट को उन्होंने बेटे के संग आपत्तिजनकर हालत में देख लिया। यह देखकर वह अचंभित रह गए। जानकारी पर परिवार के अन्य सदस्य भी इकट्ठा हो गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई।

व्यवसायी पिता ने बताया कि उनके पुत्र ने थेरेपिस्ट की शिकायत पहले भी कई बार की थी। लेकिन तब उनको बेटे की बात समझ में नहीं आई। आज रंगेहाथ पकड़ने के बाद आरोपी ने सब के सामने अपराध काबूल लिया। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चाका गांव का रहने वाला है। तीन साल पहले उसका विवाह हुआ था। जानकारी मिलने पर उसकी पत्नी भी मौके पर आ गई। उसने व्यवसायी परिवार से पति को माफ कर देने की काफी मिन्नते की। हालांकि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें