इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जाएगा। कुलपति के आदेश पर ग्रुप-बी, ग्रुप-सी और नियिमत एमटीएस कर्मचारियों का वेरिफिकेशन 21 से 24 मई तक विश्वविद्यालय के दरभंगा हॉल में होगा। किस कर्मचारी को वेरिफिकेशन के लिए कब उपस्थित होना है, यह सूचना दरभंगा हॉल के सामने नोटिस बोर्ड पर लगा दी गई है। दरअसल, अब तक इविवि के कर्मचारियों का रिकार्ड एक जगह इकट्ठा नहीं है। रिकार्ड विभागवार अलग-अलग उपलब्ध है। ऐसे में फिजिकल वेरिफिकेशन के दौरान कर्मचारियों की फोटो ली जाएगी और अन्य अभिलेखों का भी सत्यापन होगा। सभी के रिकार्ड एक जगह रखे जाएंगे ताकि यह समीक्षा की जा सके कि कौन कर्मचारी किस जगह और कितने समय से तैनात है।