सोरांव -- स्मृति वाटिका का लोकार्पण करते फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल
सराय अर्जुन उर्फ हरमदिला ग्राम पंचायत में नवनिर्मित स्मृति वाटिका का शुक्रवार को फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल ने लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को समाज के अंतिम तबके तक रहने वाले लोगों को लाभ पहुंचाना ही उद्देश्य है। गोवंश की ओर से फसलों को बर्बाद किए जाने की समस्या को लेकर किसानों ने सांसद से शिकायत की। इस पर सांसद ने एडीओ पंचायत को निर्देशित किया कि गोवंश को शीघ्र गोशालाओं में पहुंचाया जाए। इस मौके पर ग्राम प्रधान अर्चना पटेल, योगेश पटेल उर्फ योगी, संजय पटेल आदि मौजूद रहे। संचालन अपना दल के जिला महासचिव आशीष कुमार पटेल ने किया।