पिछले कई दिनों से शीतलहर एवं ठंड के प्रकोप के चलते कई बुजुर्ग लोग क्षेत्र में बीमार हो गए थे। बीमार होने पर सभी का इलाज चल रहा था। बताते हैं कि शुक्रवार को अलग-अलग गांव के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तीनों की मौत ठंड लगने से हुई है। परिजनों ने लेखपाल को सूचना दी है। नियाज अली (67) निवासी राजापुर, रामजतन (70) निवासी मंतूरिया का पूरा करमा और सोनकरन पटेल (55) निवासी चिल्ली की मौत हुई है।