मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक जनसभा फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के हनुमानगंज क्षेत्र में हो चुकी है। अभी सीएम योगी की एक सभा और प्रस्तावित है जो 18 नवंबर को हो सकती है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंच रहे हैं।
यूपीपीएससी के छात्रों के आंदोलन के बीच बृहस्पतिवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव की सभा हो रही है। फूलपुर उप चुनाव में सपा प्रत्याशी मुज्तबा सिद्दीकी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। संभावना जताई जा रही है कि अखिलेश आंदोलनकारी प्रमुख छात्रों से बातचीत कर सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक जनसभा फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के हनुमानगंज क्षेत्र में हो चुकी है। अभी सीएम योगी की एक सभा और प्रस्तावित है जो 18 नवंबर को हो सकती है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रयागराज पहुंच रहे हैं। सभा स्थल पर भारी भीड़ जमा है सुरक्षा व्यवस्था के भारी इंतजाम किए गए हैं।
माना जा रहा है कि अखिलेश यादव का भाषण चुनाव पर कम छात्रों के आंदोलन पर ज्यादा हो सकता है। वह नौजवानों को अपने पक्ष में करने के लिए उनके आंदोलन को दबाने पर सरकार को घेर सकते हैं। हालांकि सोशल मीडिया साइट्स के माध्यम से अखिलेश रोज यूपीपीएससी छात्रों के समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं और सरकार को घेरने का कार्य कर रहे हैं।