फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Phulpur By Election : सीएम योगी आदित्यनाथ की हनुमानगंज में जनसभा आज, ठाकुर मतदाताओं पर रहेगा जोर

Sun, 10 Nov 2024 01:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर विधानसभा के उप चुनाव में प्रचार के लिए हनुमानगंज के कोटवां गांव में रविवार को दिन में करीब तीन बजे आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली से पहले शनिवार को दिनभर प्रशासनिक और पुलिस के अफसर कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के हनुमानगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनकी सभा ठाकुर बाहुल्य इलाके में स्थित कोटवां के तिलक इंटर कॉलेज में हो रही है। योगी ठाकुरों को रिझाने का प्रयास करेंगे। बसपा ने हनुमानगंज इलाके के ही रहने वाले ठाकुर बिरादरी से आने वाले जितेंद्र ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में ठाकुरों का रुख अपनी ओर करने के लिए भाजपा ने योगी की सभा के लिए यही इलाके का चयन किया है। फूलपुर में 20 नवंबर को वोट डाले जाने हैं।  

पुलिस प्रशासन ने परखी तैयारी

फूलपुर विधानसभा के उप चुनाव में प्रचार के लिए हनुमानगंज के कोटवां गांव में रविवार को दिन में करीब तीन बजे आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की रैली से पहले शनिवार को दिनभर प्रशासनिक और पुलिस के अफसर कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों ने शनिवार को कोटवां के तिलक इंटर कॉलेज के मैदान पर होने वाली सीएम की जनसभा स्थल के चप्पे-चप्पे का निरीक्षण किया। जनसभा में तकरीबन 25 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंच 28 बाई 56 का बनाया गया है। जनससभा स्थल से 100 मीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य के सामने हेलीपैड बनाया गया है। शनिवार की शाम को जनसभा स्थल का मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत, डीएम रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें