फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vacancy : लेखपाल भर्ती जल्द शुरू होने की उम्मीद, राजस्व परिषद ने रिक्त हुए पदों का मांगा अधियाचन

Sun, 10 Nov 2024 12:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के आयुक्त एवं सचिव की ओर से सभी मंडलायुक्तों को पत्र जारी कर रिक्त पदों की जानकारी मांगी गई है। कहा गया है कि पूर्व में उपलब्ध कराई गई सूचना में तमाम खामियां थी। इसको देखते हुए इस बार पिछले पांच साल में रिक्त हुए पदों का ब्यौरा उपलब्ध कराया जाए। 
विज्ञापन
Job - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेखपाल भर्ती जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इसके लिए राजस्व परिषद ने सभी मंडलायुक्त को पत्र जारी कर वर्ष 2020-21 से लेकर वर्ष 2024-25 तक रिक्त हुए लेखपाल के पदों की गणना करते हुए अधियाचन मांगा गया है। अधियाचन त्रुटिहीन हो, सो लखनऊ स्थित परिषद कार्यालय में 11 नवंबर मंडलवार बैठक बुलाई गई है।

राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश के आयुक्त एवं सचिव की ओर से सभी मंडलायुक्तों को जारी पत्र में कहा गया है कि पूर्व में चयन वर्ष 2020-21, 2021-22 व 2023-24 का अधियाचन परिषद को उपलब्ध कराया गया था। उसमें कुछ मंडलों ने दिव्यांग श्रेणी के पदों के पुनरचिह्नांकन के फलस्वरूप श्रेणीवार पदों की गणना में रोस्टर का पालन नहीं किया है। इस वजह से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अधियाचन पर आपत्ति दर्ज कराई है।

मंडलायुक्त से कहा गया है कि लेखपाल पद पर चयन प्रक्रिया शुरू करने के लिए चयन वर्ष 2020-21, 2021-22 व 2022-23 के साथ 2023-24 और 2024-25 का अधियाचन भी 12 नवंबर तक परिषद कार्यालय में उपलब्ध करा दिया जाए। पूर्व में उपलब्ध कराए गए अधियाचन में कुछ त्रुटियां थीं, जिसकी वजह से आयोग की ओर से बार-बार पूछताछ की जाती है।

आयोग को त्रुटिहीन अधियाचन उपलब्ध कराया जा सके, सो 11 नवंबर को राजस्व परिषद कार्यालय में मंडलवार बैठक की जाएगी। प्रयागराज मंडल के अफसरों की बैठक दोपहर एक से दो बजे तक होगी। मंडलायुक्तों से कहा गया है कि वे जिलों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों/प्रशासनिक अधिकारियों को बैठक में शामिल होने के लिए निर्देशित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें