फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को बांट दी नकल सामग्री की फोटोकॉपी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षा के दौरान सोमवार को रामयश स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलाक बलउ, नवाबगंज में परीक्षार्थियों के बीच नकल सामग्री की फोटोकॉपी बांटकर नकल कराए जाने का मामला सामने आया। उड़न दस्ते ने साक्ष्य समेत इस पूरे मामले की रिपोर्ट विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंप दी है। विभिन्न परीक्षा केंद्र में कुल 63 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए और चार बोरी नकल सामग्री भी जब्त की गई।
विज्ञापन

सत्यम शिवम शुभम डिग्री कॉलेज, टिकरी से सात, कुलभास्कार आश्रम पीजी कॉलेज से दो, ठाकुर हर नारायण सिंह महाविद्यालय करैलाबाग से पांच, नंद किशोर सिंह पीजी कॉलेज, धनुहा चाका से तीन और जगपत सिंह सिंगरौर महाविद्यालय, जेपी नगर से आठ परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। वहीं, शिव स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अल्लीपुर से दो बोरी नकल सामग्री बरामद की गई और आठ नकलचियों को पकड़ा गया। इनमें से एक परीक्षार्थी को मोबाइल और एक अन्य परीक्षर्थी को ब्ल्यू टूथ के माध्यम से नकल करते हुए पकड़ा गया।
हेमंत डिग्री कॉलेज गौरा, प्रतापगढ़ के निरीक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षकों द्वारा बोर्ड पर लिखकर नकल कराई जा रही थी। उड़न दस्ते के सदस्यों ने वहां से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए। रामदुलार सिंह स्मारक महाविद्यालय, सहसों परीक्षा केंद्र से सर्वाधिक 25 नकलची पकड़े गए। वहां से दो बोरी नकल सामग्री और तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए। राज डिग्री कॉलेज, सराय ममरेज, हंडिया में भी दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। सोमवार को हुई परीक्षा के लिए 135772 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और इनमें से 2145 ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

इविवि की परीक्षा में पकड़े गए पांच नकलची
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) और संघटक महाविद्यालयों की वार्षिक परीक्षा में सोमवार को पांच नकलची पकड़े गए। इनमें तीन परीक्षार्थी इविवि और एक-एक परीक्षार्थी सीएमपी डिग्री कॉलेज एवं इलाहाबाद डिग्री कॉलेज का है। सोमवार को बीए प्रथम वर्ष शिक्षशास्त्र, बीए द्वितीय वर्ष मनोविज्ञान, बीए तृतीय वर्ष अंग्रेजी, बीए द्वितीय वर्ष गृह विज्ञान, बीए तृतीय वर्ष बायोकेमेस्ट्री, जियालोलॉजी, बीकॉम प्रथम ए वं द्वितीय वर्ष की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें