फार्मासिस्ट स्वास्थ्य विभाग की मजबूत कड़ी है। कोरोना महामारी से जीतने में जितनी भूमिका फार्मासिस्टों की थी, उसे बयां नहीं किया जा सकता। यह बातें सोमवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रीतमदास प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से उपस्थित रहे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहीं।
डिप्टी सीएम के साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महापौर गणेश केसरवानी ने भी फार्मासिस्टों की समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि व पूर्व आईएएस बादल चटर्जी ने मेडिकल कॉलेज, सीएचसी व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर रिक्त पड़े फार्मासिस्ट के पदों को बहाल करने के लिए शासन से बात करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. वीके मिश्रा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सरिता यादव, डॉ. आलोक मुखर्जी, डॉ. मान सिंह, डॉ. एसपी सिन्हा, डॉ. आशुतोष सक्सेना, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक रणजीत कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष उदयभान सिंह, अनस अहमद, अरविंद पांडेय आदि उपस्थित रहे।