21 सितंबर को इविवि के के. बनर्जी वायुमंडलीय एवं समुद्र अध्ययन केंद्र और मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दी के अनुसार सभी विभागों को दाखिले शुरू करने के लिए यूटिलाइजेशन रजिस्टर लाइसेंस (यूआरएल) जारी कर दिया गया है।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2022-23 के तहत परास्नातक (पीजी) में दाखिले की खिड़की 21 सितंबर से खुलने जा रही है। कई विभागों ने पीजी में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। इस बार अभ्यर्थियों को ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी।
विज्ञापन
21 सितंबर को इविवि के के. बनर्जी वायुमंडलीय एवं समुद्र अध्ययन केंद्र और मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दी के अनुसार सभी विभागों को दाखिले शुरू करने के लिए यूटिलाइजेशन रजिस्टर लाइसेंस (यूआरएल) जारी कर दिया गया है। सभी विभागों को लॉगिन एवं आईडी पासवर्ड दिए गए हैं। कटऑफ जारी होने पर अभ्यर्थी को विभाग में जाना होगा।
वहां शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के बाद छात्रों को रोल नंबर यूआरएल पर फीड किया जाएगा। इसके बाद छात्र का इंटीमेशन कार्ड खुल जाएगा। विभाग इसका प्रिंट संबंधित अभ्यर्थी को देंगे। अभ्यर्थी को तीन दिनों में फीस जमा करनी होगी और रसीद को डाउनलोड कर विभाग में दिखाना होगा, जिसके बाद प्रवेश कार्ड जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विभागों की ओर से जारी कटऑफ अंक इस प्रकार हैं
बॉटनी विभाग में 26 सितंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक 166 या अधिक अंक अनारक्षित वर्ग, 150 या अधिक ओबीसी वर्ग, 140 या अधिक एससी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग।
एग्रीकल्चर बॉटनी में 26 सितंबर को सुबह नौ से 11 बजे तक 110 या अधिक अंक अनारक्षित वर्ग, 92 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी एवं एसटी वर्ग
अर्थशास्त्र में 23 सितंबर को सुबह 11.30 बजे 123 या अधिक अंक अनारक्षित एवं सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग।
महिला अध्ययन में 23 सितंबर को सुबह 11 से अपराह्न दो बजे तक 142.80 या अधिक अंक अनारक्षित, 139 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, 105.40 या अधिक ओबीसी, सभी अभ्यर्थी एससी एवं एसटी वर्ग।