फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए हाईकोर्ट में याचिका

Thu, 11 Jun 2020 10:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
Police Bharti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल भर्ती में रिक्त रह गए पदों को अगली भर्तियों के लिए कैरी फारवर्ड करने के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। कहा गया है कि जब विभाग में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं तो उनको कैरी फारवर्ड करने के बजाए मेरिट में नीचे रह गए अभ्यर्थियों से भरा जाए।

विज्ञापन


पंकज यादव और 105 अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर न्यायमूर्ति पंकज मित्तल और न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की पीठ सुनवाई कर रही है। याचीगण का कहना है कि पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में पद रिक्त हैं। इसके बावजूद पिछली कई भर्तियों में रिक्त रह गए पदों को बचे हुए अभ्यर्थियों से भरने के बजाए उनको अगली भर्तियों के लिए कैरी फारवर्ड किया जा रहा है।

जबकि सरकार ने सुप्रीमकोर्ट में भी हलफनामा दिया है कि प्रदेश में पुलिस कर्मियों के रिक्त पदों को शीघ्र ही भरा जाएगा। पुलिस विभाग प्रतीक्षा सूची भी नहीं तैयार कर रहा है । मांग की गई है कि पदों को कैरी फारवर्ड करने के बजाए बचे हुए अभ्यर्थियों से भरा जाए। कोर्ट ने इस मामले को पहले से लंबित याचिकाओं के साथ संबद्ध करते हुए जुलाई के अंतिम सप्ताह में सुनवाई का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें