फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीईएसएससी  : आज से शुरू हो रही पीईटी, शामिल होंगे 1.13 लाख परीक्षार्थी, जिले में बनाए गए 48 परीक्षा केंद्र

Sun, 25 Oct 2026 12:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 (पीईटी) रविवार से शुरू हो रही है। इस परीक्षा के लिए जनपद में कुल 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक अर्हता परीक्षा-2026 (पीईटी) रविवार से शुरू हो रही है। इस परीक्षा के लिए जनपद में कुल 48 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा तीन दिन (25 व 30 अक्तूबर व एक नवंबर) तक दो-दो सत्रों में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 तक व दूसरी पाली की परीक्षा तीन बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। जनपद में कुल छह पालियों में 1,13,472 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। प्रत्येक पाली में 18,912 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक व सह केंद्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ परीक्षा कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग की ओर से कहा गया है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं है। परीक्षा की शुचिता में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केंद्रों पर गहन तलाशी के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें, ताकि केंद्रों पर आसानी से प्रवेश मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें