फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज: चार साल पहले युवती से बना युवक, अब चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ और आवाज में बदलाव

Fri, 27 Nov 2026 10:11 AM IST
विनोद सिंह पुनीत त्रिपाठी, प्रयागराज

सार

माता-पिता को खोने के बाद अकेलेपन और असुरक्षा से जूझ रही युवती ने अपनी पहचान बदलने का फैसला किया। चार साल पहले एसआरएन अस्पताल में उसकी लिंग परिवर्तन सर्जरी हुई थी। अब चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ उग आई है और आवाज भी पुरुषों जैसी हो गई है। बृहस्पतिवार को वह डॉक्टर से मिलने पहुंचा तो अपनी बदली पहचान और जिंदगी में आए बदलावों के बारे में बताया।

विज्ञापन
युवती ने कराया लिंग परिवर्तन। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माता-पिता को खोने के बाद समाज में असुरक्षा और शोषण के डर से एक युवती ने लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष के रूप में जीवन जीने का फैसला किया। चार साल पहले एसआरएन अस्पताल में उसकी सर्जरी हुई थी। अब उसके चेहरे पर दाढ़ी-मूंछ आ गई है और आवाज भी पुरुषों जैसी हो गई है। युवक का कहना है कि अब वह खुद को सुरक्षित महसूस करता है और रात में भी अकेले आने-जाने से डर नहीं लगता।

विज्ञापन

 

फाफामऊ निवासी 20 वर्षीय युवती का 14 जून 2022 को एसआरएन अस्पताल में लिंग परिवर्तन किया गया था। सर्जरी की प्रक्रिया करीब एक साल तक कई चरणों में चली। बृहस्पतिवार को वह यूरोलॉजी विभाग में डॉ. दिलीप चौरसिया से मिलने पहुंचा। उसने मुस्कुराते हुए डॉक्टर को बताया कि वह वही मरीज है, जिसका लड़की से लड़का बनाया गया था।

इस सर्जरी में प्लास्टिक सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. मोहित जैन और यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. दिलीप चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के चिकित्सकों ने भी सहयोग किया। प्रारंभिक सर्जरी डॉ. मोहित जैन की देखरेख में हुई, जबकि स्तन और गर्भाशय हटाने की प्रक्रिया स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग ने पूरी की। सर्जरी के बाद मरीज को हर तीन महीने पर हार्मोन का इंजेक्शन दिया जा रहा है। आगे की सर्जरी उसने किसी दूसरे स्थान पर कराने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

कम खर्च में हुई जटिल सर्जरी

एसआरएन अस्पताल में यह सर्जरी करीब 50 हजार रुपये में की गई, जबकि निजी अस्पतालों में इस तरह की सर्जरी पर पांच लाख रुपये से अधिक खर्च आता है। डॉ. दिलीप चौरसिया के अनुसार, सर्जरी के बाद मरीज में शारीरिक, मानसिक और व्यवहार संबंधी बदलाव आए हैं। डॉ. मोहित जैन ने बताया कि यह कई चरणों में पूरी होने वाली जटिल सर्जरी थी। इसके करीब डेढ़ साल बाद शारीरिक बदलाव दिखने शुरू होते हैं। डॉक्टर के मुताबिक, फिलहाल मरीज में प्रजनन क्षमता नहीं है।
विज्ञापन

अब खुद को सुरक्षित महसूस करता है युवक

युवक ने बताया कि माता-पिता की मौत के बाद वह काफी अकेला पड़ गया था। समझ नहीं आ रहा था कि आगे क्या करे। ऐसे समय में रिश्तेदारों से ज्यादा दोस्तों ने मदद की। उसका कहना है कि कई लोग सांत्वना देने के बहाने उसका फायदा उठाने की कोशिश करते थे। इसी असुरक्षा के कारण उसने पुरुष के रूप में जीवन जीने का निर्णय लिया।
 
उसने बताया कि अब उसे रात में घर से निकलने में डर नहीं लगता और वह अपनी सुविधा से कहीं भी आ-जा सकता है। उसके पिता पुलिस विभाग में थे। ऐसे में अनुकंपा के आधार पर कुछ समय पहले उसे पुलिस विभाग में कार्यालय का कामकाज मिल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें