भीरपुर। करछना थाना क्षेत्र के बघेड़ा गांव निवासी सिंचाई विभाग में तैनात अच्छेलाल पटेल (52) नौवा के समीप बाइक की टक्कर से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए पास के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां अच्छेलाल की हालत गंभीर देख डऍक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।