फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: उमस से भीगे लोग लू से सूखे

Fri, 26 Jun 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को तेज धूप और गर्मीसे राहत के लिए जतन करते दिखेराहगीर। अमर उजाला। - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
लू और उमस का प्रकोप इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है। बृहस्पतिवार को प्रयागराज 43 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। सुबह से ही लोग उमस से परेशान रहे तो वहीं, दोपहर की लू ने लोगों को घरों में कैद होने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

आने वाले तीन दिनों तक इसी प्रकार का मौसम बने रहने की संभावना है। वहीं 29 जून से मानसून आने की संभावना है। जिसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है।
बुधवार देर रात हुई बारिश के बाद सुबह करीब 11 बजे तक आसमान में बादल टुकड़ों में देखने को मिले। मगर 11 बजे के बाद एक बार फिर से तेज धूप ने मौसम को अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच हवाओं की रफ्तार मंद पड़ गई। जिसकी वजह से मौसम में आर्द्रता का प्रकोप बढ़ने लगा।
विज्ञापन

ऐसे में लोगों को लू व उमस की दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि, शाम करीब सात बजे से एक बार फिर हवाओं ने रफ्तार पकड़ी। मगर दिन भर की उमस मौसम में हावी रही। इसी बीच न्यूनतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखने को मिली। जिसकी वजह से रात में लोगों की नींद उड़ गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना नहीं है। डॉ. शैलेष राय, मौसम विशेषज्ञ, इलाहाबाद विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें