फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : आम लोग भी दे सकते हैं प्रयागराज को अपनी पहचान, पर्यटन विभाग करा रहा ब्रांडिंग कंपटीशन

Mon, 08 Jan 2024 12:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

‘ट्रांसफॉर्मिंग प्रयागराज’ थीम पर आधारित इस प्रक्रिया में वेबसाइट visitprayagaraj@gmail.com पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अपने लोगो के साथ 50 से 100 शब्दों में उसकी व्याख्या करके भेजना पड़ेगा।
विज्ञापन
संगम तट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम लोग प्रयागराज को अपने मन की पहचान दे सकते हैं। प्रयागराज में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शहर का एक लोगो और एक टैगलाइन तय की जानी है। इसके लिए पर्यटन विभाग ने स्वदेश दर्शन के तहत ब्रांडिंग कम्पटीशन प्रयागराज का आयोजन किया है।

विज्ञापन


जिस प्रकार पर्यटन के लिए मशहूर स्थानों का लोगो और टैगलाइन वहां की पहचान बन जाती है, ऐसा ही प्रयागराज के लिए किया जा रहा है। इसमें प्रयागराज की प्राचीन विरासत और आधुनिक प्रगति को संजोए किसी प्रतीक (लोगो) की तलाश की जा रही है। ऐसा ही टैगलाइन के लिए भी है, कम शब्दों में व्यापक अर्थ के साथ संगमनगरी की खूबियों को दर्शाती हुई कोई लाइन इसके लिए तय की जाएगी।

‘ट्रांसफॉर्मिंग प्रयागराज’ थीम पर आधारित इस प्रक्रिया में वेबसाइट visitprayagaraj@gmail.com पर जाकर पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अपने लोगो के साथ 50 से 100 शब्दों में उसकी व्याख्या करके भेजना पड़ेगा। यही प्रक्रिया टैगलाइन के लिए भी अपनाई जाएगी। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 15 जनवरी है, जिसका लोगो व टैग लाइन चुने जाएंगे उसे उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें