करनाईपुर। तेजपुर गांव में पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। महीनों बीत जाने के बावजूद गांव के लोगों को अब तक स्वच्छ पेयजल की सुविधा नहीं मिल पाई है।
ग्रामीणों के अनुसार, टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू होने से पहले ही उसमें लगे सोलर पैनल चोरी हो गई, जिससे पूरी व्यवस्था ठप पड़ गई। नतीजतन, ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल जीवन मिशन की टंकी को शीघ्र चालू किया जाए और चोरी हुई सोलर पैनल की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यदि जलापूर्ति बहाल हो जाए तो उन्हें बड़ी राहत मिलेगी और उनका जीवन सुचारु रूप से चल सकेगा।