फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण के चलते जाम से परेशान हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत मऊआइमा में आए दिन जाम लगने से लोग परेशान हैं। पुराना बस अड्डा से तीन बत्ती तक और चुनौंटा कुआं से गंजिबाजार तक अतिक्रमण इस कदर बढ़ गया है कि लोग रोजाना घंटों जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चुनौंटा कुआं चौराहे एवं सदर बाजार में स्थानीय दुकानदार दुकानों के सामान फुटपाथ पर रख देते हैं, जिससे मार्ग संकरा हो जाता है। इससे वाहनों के आवागमन में असुविधा होती है। लोगों का आरोप है कि दुकानों के बाहर फुटपाथ पर रखे सामानों में यदि उनकी बाइक छू जाती है तो दुकानदार लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाने के लिए एंबुलेंस का यही मार्ग है, कभी-कभी एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है।
नगर पंचायत की ओर से आए दिन सड़कों की पटरियों और नालियों पर अतिक्रमण हटाने की अपील की जाती रहती है। इसके बावजूद स्थानीय दुकानदारों को कोई फर्क नहीं पड़ता। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाए जाने की मांग की है। इस बाबत नगर पंचायत के अवर अभियंता मीनाक्षी चतुर्वेदी ने कहा
विज्ञापन
विज्ञापन

कि जल्द ही अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें