फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हनुमान मंदिर कॉरिडोर की भूमि के बदले सेना को 32 करोड़ की जमीन देगा पीडीए

Fri, 09 May 2025 05:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम क्षेत्र में हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य तो एक सप्ताह पहले शुरू हो चुका है। लेकिन जितने बाजार दर की भूमि मंदिर क्षेत्र में सेना ने दी हैं, उतनी ही दर की जमीन पीडीए को सेना को देनी होंगी।
विज्ञापन
श्री बड़े हनुमान मंदिर कॉरिडोर का प्रस्तावित मानचित्र। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम क्षेत्र में हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण कार्य तो एक सप्ताह पहले शुरू हो चुका है। लेकिन जितने बाजार दर की भूमि मंदिर क्षेत्र में सेना ने दी हैं, उतनी ही दर की जमीन पीडीए को सेना को देनी होंगी। इसकी किमत 32 करोड़ रूपये आंकी गई हैं। इसके लिए पीडीए ने मुख्य राजस्व अधिकारी से संगम क्षेत्र में सरकारी जमीनों का विवरण मांगा है।

संगम क्षेत्र में लेटे हुए हनुमान मंदिर कॉरिडोर का निर्माण 36 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। पहले फेज का कार्य महाकुंभ से पहले संपन्न हो गया। दूसरे फेज में गर्भगृह, कामर्शियल ब्लाक, इंमरजेंसी गेट, इंट्री गेट आदि का कार्य कराएं जाने के लिए चार माह का समय दिया गया था। पीडीए ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया था, लेकिन सेना ने मौखिक रूप से कार्य रोकवा दिया।

विज्ञापन


पीडीए और सेना अफसरों के बीच हुई बातचीत के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 32 करोड़ मूल्य की भूमि पीडीए ने सेना को देने का भरोसा दिलाया था। पीडीए अब जमीन देने की कवायद में जुट गया है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. अमित पाल शर्मा का कहना है कि सेना के साथ बातचीत में जो भी वादे किए गए हैं उसे पूरा करने की कवायद शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें