Prayagraj News : सीडीए पेंशन के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त करता पीडीए का बुलडोजर।
- फोटो : प्रयागराज
एक तरफ पीडीए की हो रही कार्रवाई, तो दूसरी तरफ प्लाट की कर रहे डील
अवैध प्लाटिंगके खिलाफ पीडीए की तरफ से सीडीए पेंशन के पीछे कार्रवाई चल रही थी। वहीं उसी जमीन का सौदा करने वाले ब्रोकर लोगों से सौदा करके उन्हे अपने जाल में फंसाने में जुटे रहे। सीडीए पेंशन के पीछे अवैध प्लाटिंग को बेचने के लिए फेसबुक पर कई पोस्ट वायरल किये जा रहे है। इसी में शिवम नाम के एक युवक का भी पोस्ट है। पीडीए की कार्रवाई के बीच जब उस पोस्ट पर प्लाट लेने के लिए संपर्क करने वाले नम्बर पर कॉल किया गया तो, दूसरी तरफ से फोन उठाने वाले युवक ने अपना नाम शिवम सिंह बताया।
साथ ही सीडीए पेंशन के पीछे प्लाट दिलाने की डीलिंग शुरू कर दी। युवक ने बताया कि उस क्षेत्र में प्लाट का मूल्य 8500 वर्ग गज है। जो मासिक किस्त पर उपलब्ध है। प्लाट दिखाने के बारे में पूछने पर युवक ने तुरंत ही चलने की बात पर राजी भी हो गया। इस बारे में पीडीए के अधिकारियों से पूछने पर उन्होंने बताया कि लोगों को ऐसे लोगों से सर्तक रहने की जरूरत है। प्लाट लेने के पूर्व लोगों को उसके बारे में पूरी जानकारी एकत्र कर लेनी चाहिए।