प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने बृहस्पतिवार को जोन-6 और उपजोन-6 ‘ए’ क्षेत्र के तहत फाफामऊ में मानचित्र स्वीकृत किए बिना कराए जा रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के तहत कुल चार अवैध निर्माणों को सील किया गया।
जोनल अधिकारी के नेतृत्व में सील किए गए निर्माणों में आरती पांडेय का केशव मार्ग/दुर्गा मार्ग, शांतिपुरम, प्रयागराज स्थित अवैध निर्माण शामिल है। मित्रसेन यादव का मंदाकिनी विहार कॉलोनी, मलाक हरहर सोरांव रोड, फाफामऊ, प्रयागराज स्थित निर्माण भी सील किया गया। ललित पांडेय का मलाक चौधरी गौरा रोड, सोरांव, एमबीएस कॉलेज फार्मेसी के पास, फाफामऊ, प्रयागराज स्थित अवैध निर्माण भी कार्रवाई की जद में आया।
इसके अलावा, बालाजी इंटरप्राइजेज के बगल और एसबीआई बैंक के सामने सोरांव में एक अन्य अवैध निर्माण को भी सील किया गया। कार्रवाई में जोनल अधिकारी के अलावा अवर अभियंता, सुपरवाइजर और पीडीए प्रवर्तन टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।