प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की पुरानी योजनाओं के जिन आवंटियों को भूखंड पर कब्जा प्राप्त नहीं हो सका, वे नई योजनाओं में समायोजन के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन उन्हें संपत्ति का वर्तमान मूल्य अदा करना होगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की पुरानी योजनाओं के जिन आवंटियों को भूखंड पर कब्जा प्राप्त नहीं हो सका, वे नई योजनाओं में समायोजन के लिए आवेदन कर सकते हैं लेकिन उन्हें संपत्ति का वर्तमान मूल्य अदा करना होगा।
विज्ञापन
पीडीए की पुरानी योजनाओं में आवंटन के बावजूद प्लॉट या भवन पर कब्जा न मिल पाने के कारण भटक रहे लोगों को राहत देते हुए पीडीए ने दो विकल्प दिए हैं। आवंटी चाहें तो पूर्व में जमा की गई धनराशि छह फीसदी ब्याज सहित वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं या फिर अपनी धनराशि का नई योजनाओं में समायोजन करा सकता है।
उदाहरण के तौर पर पीडीए की किसी पुरानी योजना में प्लाॅट का मूल्य 30 लाख था और वर्तमान में ब्याज सहित 35 लाख रुपये वापस होंगे। वहीं, आंवटी किसी नई योजना में इस धनराशि का समायोजन कराना चाहता है और नई योजना में संपत्ति का वर्तमान मूल्य 40 लाख रुपये है तो समायोजित राशि के अतिरिक्त पांच लाख रुपये जमा करने होंगे।
विज्ञापन
हालांकि, ज्यादातर पुराने आवटियों ने पूर्व में जमा धनराशि की वापसी के लिए आवेदन किए हैं। पीडीए ने शनिवार को एक आवंटी का ब्याज सहित 73.65 लाख रुपये का भुगतान किया है। इसमें ब्याज की धनराशि 10.85 लाख रुपये शामिल है। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने बताया कि पुराने आवंटियों के नई योजनाओं में समायोजन पर उन्हें वरीयता दी जाएगी लेकिन प्लॉट या फ्लैट का वर्तमान मूल्य अदा करना होगा।