फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए ने कब्जा मुक्त कराए 25 भूखंड

विज्ञापन
PDA news - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
कालिंदीपुरम में गरजा बुलडोजर, हुक्काबार समेत कई दुकानें, चहारदीवारी कराईं ध्वस्त
विज्ञापन

प्रयागराज। पीडीए ने बुधवार को कालिंदीपुरम आवास योजना में बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 भूखंडों को कब्जा मुक्त कराया। बरसाना सेक्टर में 15, द्वारका सेक्टर में नौ समेत 25 भूखंड कब्जा मुक्त कराए। सभी भूखंड प्राधिकरण के थे, जिन्हें आवंटित किया जा चुका है। कब्जेदारों को खदेड़ते हुए एक हुक्काबार, पांच दुकानें और कई चाहरदीवारी जेसीबी लगाकर ध्वस्त कराई गईं। साथ ही दो दर्जन से अधिक अतिक्रमण भी हटाए गए।
पीडीए वीसी टीके शिबू के निर्देश पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में प्राधिकरण की जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान बुधवार को चलाया गया। जोनल अधिकारी आलोक कुमार पांडेय प्रवर्तन दल की टीम के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसान सेक्टर में 90 वर्गमीटर के 15 भूखंडों को कब्जामुक्त करा चहारदीवारी और निर्माण ध्वस्त कराए गए। द्वारका सेक्टर में प्राधिकरण की भूमि पर अवैध निर्माण कराकर चलाया जा रहा हुक्का बार रेस्टोरेंट अलफैक्सो ध्वस्त करा दिया गया। अन्य भूखंडों पर बनीं दुकानों को जेसीबी ने तोड़ दिया। कार्रवाई में एसीएम द्वितीय, सीओ, इंस्पेक्टर धूमनगंज, पीएसी और पीडीए के अभियंता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें