पीडीए का लैंड बैंक भी काफी कम है, जिसकी वजह से आवासीय योजनाएं शुरू नहीं हो पा रही हैं। निर्णय लिया गया कि सेवानिवृत्त प्रशासनिक कर्मचारियों की एक टीम तैयार की जाए और उन्हें लैंड बैंक बढ़ाने की जिम्मेदारी सौंपी जाए। वाराणसी विकास प्राधिकरण में इसी तर्ज पर काम किया जा रहा है। बैठक में डीएम मनीष कुमार वर्मा, पीडीए उपाध्यक्ष ऋषि राज, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा, पीडीए सचिव अजीत सिंह, आवास एवं विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता एमएच इकबाल, अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन व शासन से नामित सदस्य राजेंद्र मिश्र, रणजीत सिंह, कमलेश कुमार उपस्थित रहे।