फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडीए : अवैध निर्माण पर अब 2500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भरना पड़ेगा जुर्माना

Mon, 19 Sep 2022 11:24 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीडीए के विशेष कार्य अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन 80 से 100 अवैध निर्माण प्रतिमाह सील किया जा रहा है. इसमें से कई लोग मनमाने तरीके से सील तोड़कर निर्माण कर लेते हैं. अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए अब जुर्माना वसूला का निर्णय लिया गया है.
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रयागराज विकास प्राधिकरण। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अवैध निर्माण का सील तोड़ बिना नक्शा पास कराए दोबारा निर्माण करना अब महंगा पड़ेगा. बिना अनुमति निर्माण शुरू करने पर अब प्रतिदिन 2500 रुपये के हिसाब से पीडीए जुर्माना वसूलेगा। समय से जुर्माना न देने और नोटिस के अनुसार निर्धारित तिथि के पहले कंपाउंङ्क्षडग न कराने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

भवन सील करने के 15 दिनों के भीतर नक्शा न पास कराने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। पीडीए के विशेष कार्य अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिदिन 80 से 100 अवैध निर्माण प्रतिमाह सील किया जा रहा है. इसमें से कई लोग मनमाने तरीके से सील तोड़कर निर्माण कर लेते हैं. अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए अब जुर्माना वसूला का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


500 से अधिक अवैध मकान ढहाया जाएगा
एयरपोर्ट एरिया में बिना नक्शा पास कराए तैयार किए गए लगभग 500 भवनों को ढहाया जाएगा. पीडीए की ओर से इन भवन स्वामियों को नोटिस भेजा जाने लगा है. अन्य अवैध भवनों को चिह्नित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें