फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक के करीबी का आलीशान घर पीडीए ने ढहाया 

Sun, 17 Jan 2021 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news : अतीक अहमद के करीबी नन्हा पाल का मकान धराशायी करता पीडीए का बुलडोजर। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
अतीक अहमद के करीबी अजय उर्फ नन्हे पाल के घर पर शनिवार को पीडीए का बुलडोजर चला। पिपरी के गौसपुर कटहुला में स्थित हिस्ट्रीशीटर के आलीशान मकान को जमीदोज करवा दिया गया। अफसरों का कहना है कि निर्माण अवैध रूप से किया गया था। उसके खिलाफ कौशांबी और प्रयागराज के कई थानों में लूट, हत्या, डकैती, अपहरण और राहजनी सहित दर्जन भर से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


पीडीए की टीम सुबह 11 बजे के करीब गौसपुर कटहुला स्थित नन्हे के मकान पर पहुंची। आधे घंटे बाद तीन बुलडोजरों से मकान के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई।  तीन बुलडोजर और दो जेसीबी मशीनों से मकान के एक-एक हिस्से को ढहाना शुरू किया गया। करीब दो घंटे की कार्रवाई में मकान पूरी तरह से जमीदोज हो गया। इस दौरान गांव में भारी मात्रा में पुलिस व पीएसी बल के जवान मौजूद रहे। जोनल अफसर सत शुक्ला ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर नन्हे पाल ने पिपरी इलाके के गौसपुर कटहुला में बिना नक्शा पास कराए दो मंजिला मकान का निर्माण कराया था। जिसके संबंध में पूर्व में ही नोटिस भी जारी किया गया था। 

मुठभेड़ में मारे गए थे दो भाई

अजय उर्फ नन्हे को अतीक का करीबी कहा जाता है। पिपरी पुलिस के मुताबिक, उसके दो भाई मुन्ना व राकेश लगभग 10 वर्ष पहले पुलिस एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। अपराध जगत में नाम आने के बाद उसने बाहुबल के दम पर ही प्रधानी का चुनाव भी जीता था। कुछ दिनों पहले धूमनगंज थाने में नवविवाहिता के अपहरण में इसके सौतेले भाई का नाम आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें