PDA demolished illegal posssession in campaign
- फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। नगर निगम प्रशासन ने शनिवार को पुराने शहर में अभियान चलाकर तमाम अवैध कब्जे हटाए। इस दौरान कुछ स्थानों पर लोगों ने निगम के अभियान का विरोध भी करना चाहा, लेकिन पुलिस फोर्स के आगे किसी की एक न चली। नगर निगम का अतिक्रमण अभियान कोठा पार्चा, रामभवन चौराहा, सुलाकी चौराहा, लक्ष्मण मार्केट, हीवेट रोड, मोती महल, साउथ मलाका आदि स्थानों पर चला। इस दौरान 85 टिन शेड, 26 काउंटर, 22 गुमटी, 13 ठेले आदि को ध्वस्त किया।