झूंसी न्याय नगर गेट के सामने स्थित माफिया गणेश यादव के तीन मंजिला मार्केट को पीडीए ने बुलडोजर से ढहा दिया। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मचा रहा । योगी सरकार के द्वारा माफिया के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नेस्तनाबूत के तहत प्रयागराज में यह 42वीं कार्रवाई है
माफिया गणेश यादव के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले धमकी हत्या के प्रयास और जमीन पर अवैध कब्जे के मामले दर्ज हैं । मार्केट गिराने से पहले पीडीए ने उसे नोटिस जारी किया था । मंंगलवार को सुबह कई जेसीबी और बुलडोजर मकान बनाने के लिए मौके पर पहुंच गए, जिससे अफरातफरी मची रही । आनन-फानन में मार्केट के दुकानदारों ने अपना सामान निकालना प्रारंभ कर दिया । मौके पर फोर्स मौजूद है।