फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस-प्री का पेपर लीक

Sun, 29 Mar 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादों में घिरे रहने वाले यूपी लोक सेवा आयोग की पीसीएस-प्री परीक्षा का सामान्य अध्ययन-प्रथम का पेपर रविवार सुबह आउट हो गया। पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के करीब डेढ़ घंटे पहले वॉट्स-एप के जरिए पेपर लीक किया गया। चर्चाएं यह हैं कि पेपर पांच-पांच लाख रुपये में बिका। मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने पर्चा लीक हो जाने की पुष्टि की है। लेकिन, लोक सेवा आयोग इसे मानने को तैयार नहीं है। उसने लीक हुए पर्चे की परीक्षा भी निरस्त नहीं की है। आयोग सचिव रिजवानुर्रहमान ने कहा कि हमें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। डीजीपी को मिली है, तो जांच करवा लें, उसकी रिपोर्ट के बाद कोई फैसला होगा। रविवार को यह परीक्षा सूबे के 20 जिलों में 917 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हुई।
विज्ञापन


डीजीपी एके जैन ने रविवार सुबह मुख्यमंत्री आवास पर खबरनवीसों को बताया कि वॉट्सएप पर जो पर्चा आया था, उसका मिलान करवाया गया, तो वही पेपर था। जैन ने बताया, मामले की जानकारी मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को दे दी गई है। एसटीएफ को पूरे मामले की जांच सौंपी गई है। उन्होंने बताया, कुछ फोन नंबर मिले हैं। उन नंबरों का पता लगाया जा रहा है। यह भी देखा जा रहा है कि पर्चा आउट कराने वाला कोई नया गिरोह है या फिर पुराने गिरोह ने ही इसको अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें