फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमियादी अनशन में तब्दील हुआ अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन

Mon, 13 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अध्यक्ष के खिलाफ छात्रों और प्रतियोगियों का आंदोलन सोमवार से बेमियादी अनशन में तब्दील हो गया। मांग नहीं माने से नाराज दीपक मिश्रा, ईश्वर शरण डिग्री कालेज छात्रसंघ का पूर्व संयुक्त सचिव धीरज पांडेय और अनिलेश तिवारी ने जोखिम भरा यह कदम उठाया।
विज्ञापन


पीसीएस-2015 प्रारंभिक परीक्षा के दोनों पेपर निरस्त करने, आयोग के अध्यक्ष को हटाने तथा भर्तियों और पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रतियोगियों और छात्रों का इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी रहा। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इसी मुद्दे पर अनशन शुरू कर रखा है।

इसके बावजूद मांग नहीं माने से छात्रों में निराशा और नाराजगी है और उन्होंने विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर बेमियादी अनशन शुरू कर दिया। अनशन स्थल पर हुई सभा में आयोग के अध्यक्ष को हटाए जाने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की गई। उन्होंने प्रदेश सरकार और आयोग के अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी भी की। आंदोलन के समर्थन में अवनीश पांडेय, अयोध्या सिंह, राणा यशवंत प्रताप सिंह, कौशल सिंह, अमरेंदु सिंह, रवि प्रताप, दुर्गेश मिश्रा, प्रशांत समाजसेवी, अमित सिंह राणा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


आयोग अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों और प्रतियोगियों ने बुधवार को शांति मार्च की घोषणा की है। उस दिन उन्होंने कोचिंग तथा अन्य शिक्षण संस्थानों को  बंद रखने की अपील की। आंदोलन के समर्थन में छात्रों ने जनसंपर्क अभियान चलाया तथा माइक मीटिंग की। जनसंपर्क अभियान में इसी मुद्दे पर आत्मदाह करने की कोशिश करने वाला छात्र रजनीश सिंह भी शामिल हुआ।

शांति मार्च की सफलता के लिए प्रतियोगियों ने प्लान ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ तैयार किया है। इसके लिए अलग-अलग टीम भी बनाई गई है। इसी प्लान के तहत अलग-अलग ग्रुप में बंटे प्रतियोगियों ने हॉस्टलों, डेलीगेसी और कोचिंग संस्थानों में छात्र-छात्राओं तथा आम लोगों से मिलकर समर्थन की अपील की। उन्होंने कोचिंग संचालकों से 15 अप्रैल को संस्थान बंद कर आंदोलन में सहयोग की अपील की। बघाड़ा, सलोरी, तेलियरगंज, मम्फोर्डगंज आदि स्थानों  पर माइक मीटिंग कर छात्रों ने अधिक से अधिक लोगों से छात्रसंघ भवन से सुबह 10 बजे शुरू होने वाले शांति मार्च में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें