पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 से पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने केंद्रों की बाबत पूरी रिपोर्ट मांगी है। आयोग में बृहस्पतिवार को बैठक प्रस्तावित है।
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा-2025 से पहले उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने केंद्रों की बाबत पूरी रिपोर्ट मांगी है। आयोग में बृहस्पतिवार को बैठक प्रस्तावित है। इसमें सभी जिलों के नोडल अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक में आयोग परीक्षा केंद्रों की स्थिति व तैयारियों को परखेगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी परीक्षा केंद्र एवं कक्ष आयोग के कंट्रोल रूम से लिंक हों।
विज्ञापन
पीसीएस-2025 के लिए कुल 626387 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्तूबर को प्रस्तावित है। इसके लिए कुल 626378 आवेदन आए हैं। परीक्षा एक ही शिफ्ट में कराई जानी है। ऐसे में अभ्यर्थियों की बड़ी संख्या को देखते हुए प्रदेश के सभी 75 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
आरओ-एआरओ 2023 भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद इस तरह की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए आयोग की ओर से कई कदम उठाए हैं। इसी क्रम में आयोग में बृहस्पतिवार को सभी जिलों के नोडल अफसरों के साथ बैठक बुलाई गई है। बैठक में नोडल अफसरों को परीक्षा केंद्रों की जानकारी भी उपलब्ध करानी होगी।