फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएस जे में श्रेयांस रहे प्रयागराज के टॉपर

विज्ञापन
PCS J: Shreyansh Niranjan became Prayagraj Topper - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज> पीसीएस जे-2018 के अंतिम चयन परिणाम में श्रेयांश निरंजन प्रयागराज के टॉपर रहे। मेरिट में उन्हें नौवां स्थान हासिल हुआ है। श्रेयांस पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक माया निरंजन के पुत्र हैं। श्रेयांश के साथ ही बड़ी संख्या में प्रयागराज के अभ्यर्थियों को पीसीएस जे में चयन हुआ है। अंतिम रूप से चयनितों में बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

श्रेयांश निरंजन ने कानपुर के पदमपति सिंहानिया स्कूल से बारहवीं की पढ़ाई के बाद सिंबोसिस नोएडा से वर्ष 2017 में बीएएलएलबी किया और गोल्ड मेडलिस्ट रहे। उन्हें पहले ही प्रयास में सफलता मिली। ओबीसी श्रेणी के श्रेयांश का चयन अनारक्षित वर्ग में हुआ है। वह गत दिनों दिल्ली न्यायायिक सेवा के 17 पदों के लिए हुए इंटरव्यू में भी शामिल हुए थे। उनके पिता मयंक सिंह निरंजन अधिवक्ता है। बड़ी बहन सुरभि सिंह उत्तर प्रदेश सचिवालय में अनुभाग अधिकारी के पद पर तैनात हैं जबकि दूसरी बहन संजना एटा में आपूर्ति निरीक्षक हैं।
दरोगा से मुंसिफ मजिस्ट्रेट बने विनायक
कर्नलगंज थाने में दरोगा के पद पर तैनात विनायक सिंह का चयन भी पीसीएस जे में हुआ है। विनायक ने बीएचयू से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की थी और इसके बाद उनका चयन दरोगा भर्ती में हो गया। प्रयागराज में वह वर्ष 2017 से तैनात हैं। उनके पिता त्रिभुवन नाथ सिंह अधिवक्ता हैं। विनायक को दूसरे प्रयास में यह सफलता मिली है। इससे पूर्व उन्होंने वर्ष 2015 में पीसीए जे की परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

इनका भी हुआ चयन
सोनल अग्रवाल- प्राइमरी शिक्षक के पद से रिटायर हुए लूकरगंज के गोपालदास अग्रवाल की बेटी सोनल अग्रवाल को मेरिट में 47वां स्थान हासिल हुआ है। सोनल ने इंटर तक की पढ़ाई इलाहाबाद इंटर कॉलेज से की और इसके सीएमपी से एलएलबी एवं एलएलएम की पढ़ाई गई। एलएलएम की पढ़ाई उन्होंने इसी साल पूरी की है। उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली जबकि इससे पहले वह दो बार इंटरव्यू दे चुकी हैं। सोनल की मां मीरा अग्रवाल गृहणी हैं।
वसुंधरा शर्मा- कीडगंज की वसुंधरा शर्मा को मेरिट में 192वां स्थान हासिल हुआ। पीसीएस जे के अंतिम चयन परिणाम में चयनित वसुंधरा ने इविंग क्रिश्चियन स्कूल से इंटर करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएलएलबी की पढ़ाई गई। इसके लिद तैयारी के लिए वर्ष 2015 से 2016 तक तक दिल्ली में रहीं। 2017 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय में एलएलएम में प्रवेश मिल गया और इस वर्ष एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। उन्हें तीसरे प्रयास में सफलता मिली है। उनके पिता विवेकानंद शर्मा इलाहाबाद हाईकोर्ट में सेक्शन अफसर हैं और मां राधा शर्मा गृहणी हैं। वसुंधरा ने बताया कि परीक्षा की तैयारी में उन्हें प्रो. डीएन पांडेय से काफी सहयोग मिला।
सौम्या अरुण- इलाहाबाद हाईकोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता एवं गंगा मामलों में एमिकस क्यूरी अरुण गुप्ता की पुत्री सौम्या अरुण का भी पीसीएस जे में चयन हो गया है। सौम्या की मां सरिता सिंह भी हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। सौम्या ने सेंट मेरी कॉन्वेंट से बारहवीं तक की पढ़ाई की। इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी की पढ़ाई की और वर्तमान में बीएचयू से एलएलएम कर रही हैं।
शिवशक्ति हर्षवर्धन- महेवा नैनी के शिवशक्ति हर्षवर्धन को 560वीं रैंक हासिल हुई है। उन्होंने हाईस्कूल मेरठ और इंटर वाराणसी से किया। शिवशक्ति नेट क्वालीफाई हैं और इसी साल इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एलएलएम की पढ़ाई पूरी की है। उनके पिता राम सजीवन सिंह एक्साइज कमिश्नर के पद से रिटायर हो चुके हैं और मां बिंदु देवी ग़ृहणी हैं। शिवशक्ति को दूसरे प्रयास में यह सफलता मिली।
देवेश कुमार यादव- मऊआइमा के देवेश कुमार यादव का चयन भी पीसीएस जे में हुआ है। देवेश के पिता लाल यादव चतुर्थ श्रेणी पद से रिटायर हो चुके हैं और मां गीता देवी गृहणी हैं। बीएचयू से एलएलबी और एलएलएम कर चुके देवेश को यह सफलता दूसरा प्रयास में मिली।
ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह- शंकरगढ़ के सिंहपुर गांव में रहने वाले किसान जयनारायण सिंह के बेटे ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का चयन भी पीसीएस जे परीक्षा में हुआ है। ज्ञानेंद्र ने केपी इंटर कॉलेज से इंटर तक की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएएलएलबी किया। ज्ञानेंद्र की मां जाह्नवी देवी नर्स के पद से रिटायर हो चुकी हैं। ज्ञानेंद्र को अपने दूसरे प्रयास में यह सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें